दिधौनी के युवक की मुजफ्फरनगर में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अनहोनी की संभावना जताते हुए हाइवे पर लगाया जाम
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी एक युवक पंजाब से बाइक से आते समय जिला मुजफ्फरनगर के पांस मार्ग दुर्घटना में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। परिवार के लोगों ने युवक के साथ अनहोनी घटना होने का संभावना जताते हुए आक्रोश होकर शाहबाद-कछला हाइवे पर गांव दिधौनी के पास जाम लगा दिया। जिसके बाद यहां मौके पर पुलिस पंहुच गई। परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव दिधौनी गोविंद (20) पुत्र बालिस्टर सिंह पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी का करता था। गोविंद बुधवार को पंजाब से अपने गांव दिधौनी को बाइक से लौट रहा था, तभी मुजफ्फरनगर जिले में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद उसका वहीं पर पीएम कराया। बृहस्पतिवार की शाम को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोगों ने गोविंद के अनहोनी की संभावना जताते हुए हाइवे पर दिधौनी पेट्रोल पंप निकट शव रख कर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ जाम स्थल पर पहुंच गए। उन्होनें परिवार के लोगों को समझाकर शांत कराकर जाम को खुलवाया। उन्होंने बताया घटनास्थल मुजफ्फरनगर जनपद का है। परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि संबंधित थाना पुलिस के साथ समन्वय बनाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के समझाने पर परिवार के मान गए और शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए।
Budaun Amarprabhat