Breaking News

मां गंगा भारत की समृद्ध विरासत की प्रतीक – दुर्विजय शाक्य

Spread the love

मां गंगा भारत की समृद्ध विरासत की प्रतीक – दुर्विजय शाक्य

कछला :- भागीरथी घाट कछला पर गंगा आरती के मुख्य यजमान क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। उन्होंने सपरिवार मां गंगा की भव्य और दिव्य आरती में भाग लिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि मां गंगा भारत की समृद्ध विरासत की प्रतीक हैं। यह न सिर्फ आस्था नहीं बल्कि मां गंगा भारत का गौरव भी है।

गंगा आरती में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ० अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रभारी मंत्री बदायूं गुलाब देवी, केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा, सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष हाथरस शरद, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ राघवेन्द्र शर्मा, नवाबगंज विधायक एमपी आर्या, जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष आंवला आदेश शर्मा, विधायक फरीदपुर श्याम बिहारी, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बरेली रश्मि पटेल, गुलशन आनंद, श्रृति गंगवार, डॉ विनोद पागरानी, डॉ परमेंद्र माहेश्वरी, पवन शर्मा, विधायक बिसौली आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, हर्षवर्धन आर्य, विनय कुमार सिंह, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन कछला जगदीश लौनिया, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …