Breaking News

जिले में अफसरो की मौज , दिव्यांग जन , वृद्ध , विधवाएं, परेशान

Spread the love

बदायूं ,राष्ट्रीय दिव्यांग विकलांग पार्टी की मासिक पंचायत मालवीय आवास ग्रह पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की दिव्यांगजनों की मांगों को लेकर निम्न सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया मांग पत्र में कहा गया कि आज बदायूं जिले के दिव्यांगजनों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिले में दिव्यांग जनो को अधिक सशक्तिकरण विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है और उनकी समस्या को अनदेखा कर अधिकारी व कर्मचारी मौज ले रहे हैं विकास भवन में अधिकारी से दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर वहां जाते हैं तो टाल मटोल कर कर ऑफिस से भगा दिया जाता हैऔर दिव्यांगजन समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं राकेश सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का हल शीघ्र किया जाए और विकास भवन में सशक्तिकरण विभाग का स्टाफ में फेरबदल जरूरी है जिससे दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान हो सके आए दिन दिव्यांग, वृद्धि ,विधवाओ की पेंशन रोककर कर्मचारी उनसे रकम वसूल रहे हैं और रकम न देने पर पेंशन को जान पूछ कर रोक दिया जाता है ऐसे कई मामले हैं जिनकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है और उसका परिणाम शून्य रहा है मुख्यमंत्री जी को भेजे गए मांग पत्र में कहा गया है कि जिला अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड द्वारा जानबूझकर दलालों के कहने पर दिव्यांग प्रमाण पत्र में अजीब खेल हो रहा है जिसमें जो दिव्यांग का प्रमाण पत्र 50 % होना चाहिए। उनका 80% प्रमाण पत्र बनाया जाता है चाहिए और जिसका 80 % होना चाहिए उसका 50 % परसेंट बना दिया जाता है जिला सहयोग सचिव राजेश वागरे ने कहा कि फर्जी तरीके से बनाए गए प्रमाण पत्रों की जांच कर लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की गई है कहा गया कि जो डॉक्टरप्रमाण पत्र जारी करते हैं 2024 से 2025 से की जांच कर कार्रवाई की जाए और दिव्यांगों की पेंशन को₹6000 प्रतिमा की जाए दिव्यांगों को हर तीन वर्ष मोटर चालित रिक्शा तीन बर्ष समय किया जाए प्रधानमंत्री आवास योजना के जो राशि दी जाती है उसको बढ़करढाई लाख की जाए रेलवे प्रमाण पत्र को जिला स्तर बनाया जाए चन्द्रभान शाक्य ने कहा कि जिला अस्पताल में दलालो की नो ऐन्ट्री हो सूची में शामिल दिव्याग जनो को ही वोर्ड के समय ऐन्ट्री हो इस मौके कल्लू खाँ , प्रदीप कुमार, राजेश बगरे विनोद सिंह ,नन्हेंलाल ,कृष्ण पाल सतपाल ,भीमसेन ,राम रतन ,श्याम पाल ,राम रहीम, रविंद्र ,विद्यापति ‘ वीरपाल ,अजीत यादव ,रामवीर , पप्पू ,महेंद्र पाल ,भारत ,अमरवाली सतीश ‘राकेश , राजू ,महाराज का राकेश कुमार ,अरविंद अन्य मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।

Spread the loveक्रिकेट ब्रेकिंग… टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन …

error: Content is protected !!