Breaking News

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस – वे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर के दो सर्राफा व्यापारियों की मौके पर ही मौत

Spread the love

बिसौली। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस – वे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर के दो सर्राफा व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र अंतर्गत गांव जुलहपुरा भमोरी गंगा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो जिंदगियां असमय काल के गाल में समा गई। कार अनियंत्रित होकर जुलहपुरा के पास भमोरी गांव के समीप पलट गई, जिससे कार में सवार दो सर्राफा व्यापारी मौके पर ही दम तोड़ बैठे मृतकों की पहचान स्पर्श गर्ग (30) निवासी डाकखाना रोड बिसौली और अंशुल गुप्ता (29) निवासी कटरा मोहल्ला बिसौली के रूप में हुई है। दोनों व्यापारी बरेली से अपने घर लौट रहे थे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, सुबह ग्रामीणों ने एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त कार के पास चांदी के आभूषणों से भरे बैग, नकदी और अन्य सर्राफा सामान बिखरा पडा था। पुलिस ने तुरंत सभी सामान को अपनी कब्जे में ले लिया और मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी। जब यह खबर स्पर्श गर्ग और अंशुल गुप्ता के परिजनों को मिली तो परिवार के साथ नगर में कोहराम मच गया। दोनों ही युवक सर्राफा व्यापारी थे और सामाजिक रूप से भी सक्रिय थे। उनके असमय निधन से न केवल परिवार बल्कि बिसौली कस्बे के व्यापारी वर्ग में शोक की लहर है। वजीरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के पास से मिले आभूषण और दस्तावेज को सुरक्षित रख लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!