Breaking News

महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेस 5 देखा लाइव प्रसारण

Spread the love

महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेस 5 देखा लाइव प्रसारण

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन शक्ति फेस पांच सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” का सजीव प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटित किया गया, जिसे महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा और जन सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 101 अग्निशमन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा और 102 गर्भवती महिला एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन नारी शक्ति और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं। मुख्यमंत्री ने इसे जननी से जनशक्ति बनाने का संकल्प बताया। इस प्रसारण के दौरान प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह, डा.शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रईस खान, सुभाष बाबू, सूरज, प्रदीप कुमार, पूनम, सोनम, विराम, शिवानी, रंजीत कुमार, मोहित, ज्योति, सौम्या शर्मा, राधिका, नंदिनी, गौरव कुमार, खुशबू शर्मा, बृजेश, जय सियाराम, अंजलि, संदीप चौहान, सलोनी शर्मा, संध्या शर्मा मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली मिलन में झलका भाईचारा, समाज के प्रतिभाशाली लोगों का हुआ सम्मान

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को …

error: Content is protected !!