Breaking News

सीएचसी पर लगा शिविर, 494 मरीजों ने कराया परीक्षण

Spread the love

सीएचसी पर लगा शिविर, 494 मरीजों ने कराया परीक्षण

बिल्सी। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य के प्रतिनिधि नवनीत शाक्य और नगर पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने फीता काटकर किया। स्वास्थ्य शिविर में एक दर्जन से अधिक डॉक्टरों की टीम ने क्षेत्र के मरीजों का का चेकअप किया और उन्हें दवाई दी। डॉ अरविंद वर्मा ने बताया शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों ने क्षेत्र के तमाम लोगों का चेकअप किया। यहां करीब 494 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें 23 की डेंगू और 91 की मलेरिया की जांच की गई। जो सभी निगेटिव पाए गए। इसके अलावा 13 बच्चो और सात महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। करीब 25 आयुष्मान कार्ड की केबाईसी भी की गई। इस मौके पर डा. अपूर्व राणा, डा.प्रेमपाल सिंह गंगवार, डा.चारु गुप्ता, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, अनुराधा सागर, शशिवाला, सुमन शर्मा, अरविंद सिंह, अनिल गिरि, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the loveओवरलोड व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चला अभियान, लाखों रुपये का शुल्क वसूला …

error: Content is protected !!