Breaking News

विद्युत आपूर्ति 10:00 बजे से शाम 5:00 तक बाधित रहेगी

Spread the love

बिसौली। आगामी त्योहारों को लेकर विद्युत विभाग के मेंटेनेंस कार्य के कारण समस्त नगर के साथ नसरोल, मानपुर, मौजमपुर एवं फैजगंज बेहटा फीटर की विद्युत आपूर्ति 10:00 बजे से शाम 5:00 तक बाधित रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए उप खण्ड अधिकारी ई. अमित कुमार ने बताया कि फीटर पर होने वाले इस संधारण कार्य से आगामी त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मेंटेनेंस के बाद लाइन की क्षमता बढ़ेगी और फाल्ट की संभावना कम होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह आवश्यक कार्य समय से पहले पूरे कर लें और बिजली कटौती के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें। मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। एसडीओ अमित कुमार ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि निर्धारित समय में बिजली उपकरणों को बंद रखें और मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!