Breaking News

जीएसटी बचत व उसके लाभों के बारे में व्यापारी बंधुओ को जागृत किया

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे जीएसटी उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने अपने विधानसभा क्षेत्र के उझानी नगर में व्यापारी वर्ग से उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर जीएसटी बचत व उसके लाभों के बारे में व्यापारी बंधुओ को जागृत किया
गौर तलब है भारतीय जनता पार्टी 22 सितंबर से जीएसटी बचत उत्सव मना रही है ।
यह कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देश में चल रहा है ।
इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर जा जाकर जीएसटी के लाभों के बारे में व्यापारी वर्ग को बताया । उन्होंने कहा कि इससे किसानों ,महिला, युवा ,गरीब मध्यम वर्ग, व्यापारी ,लघु उद्योग ,कुटीर उद्योग इन सभी को फायदा होगा।
रोजमर्रा की जरूरी चीज जैसे खाना, दवाइयां ,साबुन ,टूथपेस्ट और अन्य सामान अव या तो टैक्स फ्री होंगे या 5% की सबसे कम स्लैब में आएंगे । घर बनाने ,गाड़ी खरीदने ,बाहर खाने या परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जैसे सपनों को पूरा करना अब आसान होगा ।
हेल्थ इंश्योरेंस पर भी अब जीएसटी को शून्य कर दिया गया है
उन्होंने आगे बताया कि जीएसटी की शुरुआत 2017 में हुई थी तब देश को अनेक तरह के टैक्स के जंजाल से मुक्ति मिली थी
माननीय मोदी जी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत के रूप में स्थापित होगा और इसे सिद्ध करने के लिए आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना जरूरी है नई जीएसटी रिफॉर्म से आत्मनिर्भर भारत अभियान को तेज गति मिलेगी ।
आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं चाहे ब्रांड कोई भी हो कंपनी कोई भी हो अगर उसमें भारतीय श्रमिक और कारीगर की मेहनत लगी है तो वह स्वदेशी है ।
इस अवसर पर उपस्थित व्यापारिक बंधुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी साफ और स्वच्छ नीति के कारण आम जनमानस विकास कैसे हो इस के लिए निरंतर प्रयासरत है का


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आज का व्यापारिक राशिफल: कारोबार में कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को सतर्क रहने की जरूरत

Spread the loveमेष: आज व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस …

error: Content is protected !!