Breaking News

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार तीन घायल

Spread the love

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार तीन घायल

सहसवान सहसवान से बदायूं की ओर जा रही कार कोल्हाई के पास अचानक दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर अनियत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे पति, पत्नी और उनकी करें तीन साल की बच्ची घायल हो गए। यह हादसा दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार फातिमा पत्नी शीराज, शीराज पुत्र पप्पन और उनकी तीन साल की बच्ची निवासी मोहल्ला मिर्धाटोला। सहसवान से बदायूं जा रहा था। रास्ते में, अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद, आसपास के राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!