Breaking News

राममूर्ति देवी बालिका विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा को साइकिल प्रदान की गई।

Spread the love

बिसौली। नगर के राममूर्ति देवी बालिका विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा को साइकिल प्रदान की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुविधा माहेश्वरी एवं भारती अग्रवाल ने कहा कि हमारा परिवार हमेशा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहता है।
सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा डॉ. सुविधा माहेश्वरी एवं साहू राम लखन परिवार से भारती अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस दौरान डा. सुविधा माहेश्वरी एवं भारती अग्रवाल ने कॉलेज में पढ़ने वाली आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा को स्कूल आने जाने के लिए साइकिल सौंपी। साइकिल प्राप्त कर छात्रा का उत्साह देखते ही बनता था। अपने संबोधन में डा. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि साधन के अभाव में बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा प्रभावित न हो तभी बेहतर भविष्य का निर्माण हो सकेगा। सचिव भारती अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षित और शिक्षित बालिका ही प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …