उसहैत- त्योहारो को आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील खुराफात करने वाले लोगो को बख्सा नहीं जायेगा-थानाध्यक्ष विक्रम सिंह-मेला दशहरा एव॔ दिपावली के त्योहारो को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकरथाना परिसर में थानाध्यक्ष विक्रम सिह ने चेयरमैन नबाव हसन व नगर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक सभासदगणो के साथ एक मीटिंग आयोजित की थानाध्यक्ष ने सभी लोगो से आगामी त्योहारो को लेकर भाई चारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की उन्होने संदिग्ध व आपराधिक प्रव्रत्ति के लोगो से निपटने के लिये सभी लोगो से पुलिस का सहयोग मांगा वहीं थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने चेयरमैन नबाव हसन से नगर में लगे सीसी टीबी कैमरे चेक कराकर सही कराने के निर्देश दिए वही सभी हल्का इंचार्ज व पुलिस कर्मियो को भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो पर निगरानी करने के निर्देश दिए है उन्होने कहा आगामी त्योहारो पर खुराफात करने वाले लोगो आपराधिक प्रव्रत्ति के लोगो को किसी हालत मे बख्सा नहीं जायेगा चेयरमैन नवाब हसन ने वताया हिन्दू-मुस्लिम सभी त्योहारो पर उनका सहयोग रहता है साफ-सफाई व्यव्स्था कराना उनकी जिम्मेदारी है
सीसीटीबी कैमरे सभी सही है कुछ कैमरो मे तकनीकि प्राब्लम है वह सभी सही कराये जा रहे हैं । ।
Budaun Amarprabhat