Breaking News

उस्ताद तालिब सुल्तानी म्यूजिक अकैडमी की ओर से बदायूं में दो दिवसीय संगीत संध्या का कार्यक्रम

Spread the love

उस्ताद तालिब सुल्तानी म्यूजिक अकैडमी की ओर से बदायूं में दो दिवसीय संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया एक कार्यक्रम सर सैयद पैरामेडिकल कॉलेज और दूसरा सैयद मुनव्वर अली मेमोरियल स्कूल मोहल्ला सोथा में आयोजित हुआ बीती रात मोहल्ला सोथा में संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर सूफी सिंगर दानिश हुसैन बदायूंनी ने अपने कलाम पेश किया जिसमें “आज रचो है बसंत निजाम घर” काफ़ी सराहा गया लोग संगीत की इस महफिल में सराबोर दिखे कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा तथा सभी कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम का खूब लुफ्त लिया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी और समाजसेवी डॉ शकील अहमद ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमारे देश के असल संगीत को बढ़ावा मिलता है ऐसी छोटी-छोटी महफिल बदायूं में होती रहना चाहिए कार्यक्रम आयोजक सैयद सरवर अली ने सभी का आभार व्यक्त किया

इस मौके पर भारत शर्मा,सलिम रियाज,शाहबाज हुसैन,नितिन गुप्ता,नदीम चौधरी,इबादुर रहमान शीराज़ आलम, मुस्लिम अंसारी, समीर खान,जोएब असलम, हसन नक़वी,सोहेल सैफी,वसीम मंसूरी,आदिल सैफी,सलमान कफील,अजीम चौधरी,जुबेर आरिफ,मुशीर अहमद, ज़मीर अहमद,आमिर सुल्तानी आदि मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!