Breaking News

एनए कालेज में वरिष्ठ लिपिक के सेवानिवृत पर स्टाफ ने विदाई

Spread the love

एनए कालेज में वरिष्ठ लिपिक के सेवानिवृत पर स्टाफ ने विदाई

बिल्सी। मंगलवार की नगर के एनए इंटर कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ लिपिक आलोक बाबू वार्ष्णेय के सेवानिवृत होने पर प्रधानाचार्य रामवीर सिंह समेत स्टाफ ने भानभीनी विदाई दी। शिक्षक मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि सेवा से निवृत होना एक परिवर्तन है जो सभी सरकारी सेवा करने वाले व्यक्ति के जीवन में आता है। मुन्नालाल शाक्य ने कहा कि जरूरी नहीं कि हम सबको पसंद आए हमारे कार्य रब को पसंद आए तो सबको पसंद आ ही जाएंगे। हेमेंद्र पाल सिंह ने कहा की जीवन की यात्रा में परिवर्तन स्टेशन की तरह आते हैं और हम मुसाफिर की तरह आगे बढ़ते रहते हैं आगे बढ़ना ही जिंदगी है। प्रधानाचार्य ने उन्हे प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वस्थ और सुखी जीवन जीने की कामना की। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, मोहम्मद हसीन, सत्येंद्र यादव ,राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, योगेश पटेल, गजेंद्र शर्मा, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!