Breaking News

कांतीदेवी बनी अध्यक्ष, दो से बेहटा गुंसाई में होगा रामलीला मेला

Spread the love

कांतीदेवी बनी अध्यक्ष, दो से बेहटा गुंसाई में होगा रामलीला मेला

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में लगने वाले मेला श्री रामलीला एवं रायसती प्रबंध समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रामलीला मेला कमेटी के लिए पुन: अध्यक्ष कांती देवी को चुना गया। साथ ही दो से 14 अक्टूबर तक मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि पहले दिन दो अक्टूबर को हनुमान जी की शोभायात्रा से मेला का शुभांरभ किया जाएगा। उसके बाद चार अक्टूबर की रात को काली जी का भ्रमण कराया जाएगा। उसके बाद पांच अक्टूबर को नारद मोह एवं रामजन्म के साथ ही लीला का मंचन शुरु हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को गांव में धूमधाम से श्रीराम बारात (शोभायात्रा) निकाली जाएगी और अंतिम दिन 14 अक्टूबर को दिन में रावण के पुतले का दहन और रात में भगवान श्री रामचंद्र जी का राजतिलक किया जाएगा। इस मौके पर रामसेवक शाक्य कोषाध्यक्ष, मुरारीलाल शाक्य, नवनीत पुरी, सुरेंद्र पुरी, दुर्गाप्रसाद शाक्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!