Breaking News

छात्रा सलोनी बनी एक दिवसीय सांकेतिक जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन शिकायतें

Spread the love

> *मिशन शक्ति 5.0 – जनपद बदायूँ में नारी शक्ति का नया आयाम ।*
> *छात्रा सलोनी बनी एक दिवसीय सांकेतिक जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन शिकायतें ।*

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को तहसील सदर, जनपद बदायूँ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजा राम इण्टर कॉलेज बदायूँ की कक्षा 11वीं की छात्रा सलोनी पुत्री श्री ज्वाला प्रसाद निवासी नाहरखाँ सराय लालपुल बदायूँ, को एक दिवसीय सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। एक दिवसीय सांकेतिक जिलाधिकारी बनी छात्रा सलोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर, बदायूँ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनमानस की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष शिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक / समयबद्ध निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वैभव शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर श्री मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश उपाध्याय व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। । इसके अतिरिक्त समस्त तहसीलों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया तथा शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर फूटा लोगों का गुस्सा: जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने उखाड़ी सड़क की इंटरलॉकिंग

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए …

error: Content is protected !!