विचार गोष्ठी को संबोधित करने पहुंची प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन सिंह परिहार जनपद बदायूं
पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच का एक डेलीगेट आज दिनांक 7/10/2025 को , प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन सिंह परिहार , संरक्षक एडवोकेट योगेश यादव मंडल अध्यक्ष बरेली हरिनंदन सिंह मंडल उपाध्यक्ष बरेली प्रेम सिंह साहू के नेतृत्व में जिला कार्यालय मोहल्ला जवाहरपुरी जनपद बदायूं में समय सुबह 10:00 बजे पहुंच कर विचार मंच के पदाधिकारी गणों से मुलाकात कर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए , प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन सिंह परिहार ने सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि को पुष्प अर्पित कर भगवान राम की स्तुति कर कहा वाल्मीकि जी को उनकी विद्वता और तपस्या के कारण महेश की उपाधि मिली थी उन्होंने रामायण जैसे महत्वपूर्ण महाकाव्य की रचना की और उन्हें संस्कृत के पहले कवि के रूप में भी जाना जाता है अपने विचार रखें
बाबा हरदेव सिंह बिचारमंच के मंडल अध्यक्ष बरेली डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने कहा मंच हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ है हम किसी भी व्यक्ति के साथ कैसा भी अन्याय नहीं होने देगे , बाबा हरदेव सिंह विचारमंच आम जनमानस के सघर्ष के लिए हमेशा तत्पर है
वावा हरदेव सिंह विचारमंच के संरक्षक एडवोकेट योगेश यादव ने कहा कानून और सबिधान सभी लोगों के लिए है कोई भी इससे बढकर नहीं है किसी बेगुनाह के साथ ऐसा व्यवहार एक अमानवीय कृत्य है जिसको मंच बर्दाश्त नही करेगा मंच पूर्ण रूप से पीडित व्यक्तियों के साथ है और हरसंभव न्याय दिलवायेगा
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लता पटेल एवं जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा जिला सचिव राजू कश्यप वीरपाल कश्यप जिला उपाध्यक्ष फरियाद अली अल्वी नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए
जिलाअध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा बाबा हरदेव सिंह के विचारधारा पर चलने बाला एक आम जनमंच है जिसकी लडाई भ्रष्टाचार और दलाल शासन प्रशासन से है जो आम आदमी के साथ हर परिस्थिति मे तैयार है
इस मौके पर नीरज राठौर निशा राठौर कुसुम लता पवन बनवारी सिंह यादव मुकेश कश्यप वीरपाल कश्यप हर देवी आदि लोग उपस्थित रहे
Budaun Amarprabhat