Breaking News

फैजगंज बेहटा में रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान अखंड रामायण का पाठ किया गया।
मंगलवार को नगर पंचायत में लिपिक सुमित बाबू द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण का पाठ शुरू किया गया। इधर मिशन शक्ति के तहत नगर पंचायत फैजगंज में महिला सफाई कर्मचारियों को कार्यालय लिपिक सुमित बाबू द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!