Breaking News

हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में हुआ रामायण पाठ

Spread the love

हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में हुआ रामायण पाठ

बदायूँ : 07 अक्टूबर। जनपद में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद के ब्लॉकों व नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मंदिरों मे महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण का पाठ हुआ। जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने दी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में रामायण पाठ, सुंदरकांड आदि के लिए व अन्य व्यवस्थाओं के लिए जनपद में नगर निकाय क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी प्रशासन व ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया था।

उन्होंने बताया की शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए मजिस्ट्रेट नामित किए गए थे। जिनको शोभायात्रा के दौरान साथ रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर सभी ग्रामीण व नगर निकाय क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में व उसके आसपास साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, चूना छिड़काव व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं के निर्देश भी दिए गए थे साथ ही कानून व्यवस्था के संबंध में भी जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए थे। सभी जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

3 मार्च 2026 को भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण, ‘ब्लड मून’ का नजारा देखने को मिलेगा

Spread the love लखनऊ से रिपोर्ट: खगोलविद अमर पाल सिंह लखनऊ। खगोलविद अमर पाल सिंह …

error: Content is protected !!