Breaking News

साइबर अपराध से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य प्रकार की साइबर ठगी से रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी ।

Spread the love

बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना साइबर क्राइम / साइबर सेल जनपद बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसके क्रम में आज दिनाँक 09.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा वर्तमान परिदृश्य में निरन्तर बढते साइबर अपराध तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव / रोकथाम हेतु ब्लूमिंग डेल स्कूल जनपद बदायूँ में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तौर तरीके तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य प्रकार की साइबर ठगी से रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी ।

*थाना साइबर क्राइम/साइबर सेल पुलिस टीम के सदस्य-*
1. प्र0 निरी0 विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम
2. मु0आ0 712 विनय कुमार, साइबर सेल
3. आरक्षी 200 राज चौधरी थाना साइबर क्राइम
4. आरक्षी 1700 शुभमपाल थाना साइबर क्राइम
5. म0आरक्षी 1476 गुंजन शर्मा थाना साइबर क्राइम

*अपील-* किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!