Breaking News

3 दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

जलवायु परिवर्तन – जलवायु जनित आपदाओं के अनुकूलन पर क्षमता संवर्धन विषयक 3 दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न , प्रमाण पत्र पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिले
आसफपुर ( बदायूं ) – राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित ” जलवायु परिवर्तन – जलवायु जनित आपदाओं के अनुकूलन पर क्षमता संवर्धन ” विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार देर शाम समापन हुआ ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में चलाया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार , पूर्व डी टी ओ बी के सिंह , रूपेंद्र कुमार पटेल ने सभी प्रतिभागियों को विषयक संबंधी आवश्यक जानकारी जुटाई ।
इस समूचे प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के प्रदर्शक हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह , प्रेम सागर यादव , आकाश कुमार रामगोपाल कश्यप आदि ने सहयोग किया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं व संभल क्षेत्र के शिक्षा विभाग , बाल विकास परियोजना विभाग , कृषि विभाग , भूमि संरक्षण , स्वरोजगार ,पंचायतीराज विभाग , स्वास्थ्य विभाग , वनविभाग आदि के लगभग 53 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने संस्थान की मूलभूत सुविधाओं , खान – पान व रहन – सहन , साज सज्जा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए संस्थान परिवार की भूरि – भूरि प्रशंसा की ।
इस दौरान संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!