Breaking News

आर एस एस के शताब्दी वर्ष पर पथ संचालन के निकाली रैली , जगह – जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Spread the love

आर एस एस के शताब्दी वर्ष पर पथ संचालन के निकाली रैली , जगह – जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
आसफपुर ( बिसौली ) – कस्बा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर पथ संचालन रैली निकाली जिसका लोगों ने जगह जगह स्वागत किया ।
सन 1925 में दशहरा पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी जिसके 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सर्व प्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल कुमार पाठक ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर पथ संचलन का शुभारंभ किया ।जिसमें विभाग प्रचारक सुधांशु कुमार , जिला प्रचारक राजीव कुमार खंड संचालक अनूप पाराशरी ( कवि पंकज पाराशरी ) , निखिलेश कुमार पाठक एवं कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन रैली निकाली ।
यह रैली कस्बा आसफपुर के विभिन्न मार्गों से होकर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज परिसर में संपन्न हुई ।
इस अवसर पर स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण , राकेश कुमार दीक्षित , राजेश कुमार दीक्षित , भगवान सिंह , पवन मिश्रा ,विजय प्रताप सिंह यादव , राजेश कुमार राणा , अजय कुमार कटिया , प्रतुल कुमार राठौर , दुष्यंत , अंशुल मौर्य , मयंक पाठक , इंदेश कुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
पथ संचलन रैली की सुरक्षा की दृष्टि से थाना फैजगंज वेहटा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह , स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , महेश पाल सिंह यादव , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , कांस्टेबल आकाश ढाका , प्रदीप कुमार , उदित चौधरी , महेंद्र पाल, आशीष कुमार , अनुज तोमर , कुलदीप सहित भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!