Breaking News

बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

Spread the love

बिसौली। बृहस्पतिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बिसौली – दबतोरी मार्ग पर अन्नपूर्णा कोल्डस्टोर के समीप अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला बद्री प्रसाद कालोनी निवासी कृषक जितेंद्र मौर्य पुत्र गंगाराम मोर्य सुबह अपने खेत पर जा रहा था। कि अन्नपूर्णा कोल्ड स्टोर के सामने गोवंश को बचाने को लेकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें कृषक जितेंद्र मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो रो बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!