Breaking News

अलापुर क़स्बा व क्षेत्र वासियों को मिलीं कान्हा गौशाला की बड़ी सौग़ात

Spread the love

अलापुर क़स्बा व क्षेत्र वासियों को मिलीं कान्हा गौशाला की बड़ी सौग़ात
बदायूं की नगर पंचायत अलापुर के वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन पति फ़हीमउद्दीन के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों सहित क्षेत्रवासियों व क़स्बा वासियों को कान्हा गौशाला की बड़ी सौग़ात दी हैं। शासन द्वारा किसानों के हित में पशुओं के प्रति क्रूरता को रोकने तथा आवारा पशुओं के पुनर्वासन व बेसहारा पशुओं के लिए अलापुर नगरीय क्षेत्र में कान्हा गौशाला की स्थापना का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्र में किसानों की आवारा पशुओं से हो रही परेशानी एवं रात-रात भर जाग कर अपनी फ़सल की निगरानी की परेशानियों को देखते हुए चेयरमैन हुमा फ़हीम ने शासन को पत्र लिखकर कृषकों की परेशानी से अवगत कराते हुए नगर में कान्हा गौशाला के निर्माण की मांग की थी, जिसको शासन ने गम्भीरता से लिया और नगर में कान्हा गौशाला की स्थापना का निर्माण कराने हेतु जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस कान्हा गौशाला के निर्माण से कृषकों व क्षेत्रवासियों को राहत मिलेंगी। ये कान्हा गौशाला 500 पशुओं के लिए बनाई जाएगी। शासन के निर्णय की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।वहीं वरिष्ठ नेता फ़हीम उद्दीन ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी क़स्बे की समस्याओं का निदान कराना तथा क़स्बे का विकास कराना मेरी प्राथमिकता है। चेयरमैन हुमा फ़हीम ने उत्तर प्रदेश का शासन का आभार व्यक्त क़िया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …