*थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं के साथ हुई साइबर ठगी में कुल 237100/-रु0 की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुए वापस करायी गयी।*
जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना इस्लामनगर साईबर हेल्प डेक्स पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणो को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसके क्रम में विभिन्न पीडित/शिकायतकर्ताओ के साथ वर्ष 2025 में भिन्न तिथियो मे कुल 237100/- रूपये की साइबर ठगी की गयी थी सभी पीडित / शिकायतकर्ताओ द्वारा MHA के नेशनल साइबर क्रइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) तथा टोल फ्री नं0 1930 पर अपनी अपनी शिकायते दर्ज करायी गई । जिसमें थाना इस्लामनगर पर साईबर हेल्पडेस्क पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणो द्वारा साइबर सेल जनपद बदायूँ की मदद से त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक/आवेदिका के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 237100/- रूपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज कराते हुये तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित करायी गई । उपरोक्त शिकायतकर्ताओ को पैसे वापस आने के सम्बन्ध में द्वारा दूरभाष सूचना दी गई कुछ पीडितो को थाना इस्लामनगर बुलाकर सूचना दी गई।
1. श्रीमती शालू निवासी ग्राम सिठौली थाना इस्लामनगर जिला बदायूं ( वापस कराये गये 50000 रूपये )
2. श्री ऋषिपाल निवासी ग्राम उदयपुर ( 37500 रूपये)
3. श्री विशारत निवासी ग्राम चन्दोई ( 27000 रूपये)
4. श्री आरिफ निवासी ग्राम चन्दोई ( 6000 रूपये)
5. श्री रतिराम निवासी ग्राम भवानीपुर ( 24300 रूपये)
6. श्री नूरमौहम्मद निवासी ग्राम विक्रमपुर चरसौरा ( 24700 रूपये)
7. श्री सलीम निवासी मौ0 जमनी कस्वा इस्लामनगर ( 14400 रूपये)
8. श्री राजेन्द्र निवासी ग्राम पुरदलपुर इस्लामनगर ( 4900 रूपये)
9. श्री नन्दकिशोर निवासी ग्राम जगदीशपुर ( 31300 रूपये )
10. श्री फूलवानो निवासी ग्राम सुराही ( 5100 रूपये)
11. श्री आलेनवी निवासी कस्वा इस्लामनगर (2900 रूपये)
12. श्री विमल कुमार निवासी ग्राम चिचैटा (9000 रूपये)
*साइबर हेल्पडेस्क टीम के सदस्य-*
1. श्री नरेश कुमार सिंह थाना इस्लामनगर जिला बदायूं
2. अपराध निरीक्षक श्री देवेन्द्र
3. वरि0उ0नि0 श्री मनोज कुमार
4. कम्प्यूटर आपरेटर ए सरफराज आलम
5. का0 आशीष सोम
*साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानीः-*
o लोन/गेम एप के मकडजाल से बचें
o पैसे के लालच में अपना अकाउण्ट एवं सिम कार्ड किसी को न दें।
• किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताये गये किसी एप को डाउनलोड न करें, साइबर अपराधियो द्वारा Whatsapp स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर अपका फोन एक्सेस करके उसका गलत उपयोग किया जा सकता है ।
• गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचे। साइबर अपराधियों द्वारा गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड किये गये हैं. अतः किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालने के लिए हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही निकालें ।
• सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट / वीडियो कॉल एक्सेप्ट न करें। साइबर अपराधियों द्वारा लोगो को सोशल साइट पर आनलाइन चैट कर सेक्सुअली उकसाकर उनका न्यूड वीडियो रिकार्ड कर ब्लैकमेल किया जाता है। अतः सोशल मीडिया पर हमेशा सावधान रहें।
• किसी भी दशा में अपना व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने वाले विज्ञापनों से खरीदारी में हमेशा सावधान रहें।
• ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाने की साइबर सेल पर तत्काल संपर्क करें अथवा भारत सरकार द्वारा जारी नंबर 1930 पर कॉल करें। किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से सम्बन्धित आनलाइन शिकायत भारत सरकार द्वारा जारी अनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से करें ।
Budaun Amarprabhat