Breaking News

खेत में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव,क्षेत्र में मचा हड़कंप!

Spread the love

*खेत में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव,क्षेत्र में मचा हड़कंप!*

*बदायूं* थाना कादर चौक अंतर्गत पुलिस चौकी भूड़ा भदरौल क्षेत्र के ग्राम घटियारी से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है।

ग्राम घटियारी निवासी सोपाली का शव बृहस्पतिवार सुबह (दिनांक 16 अक्टूबर 2025) को खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में हड़कंप और दहशत फैल गई।

सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए, तो उन्होंने खेत में सोपाली का शव पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में सन्नाटा और अफरा-तफरी मच गई। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।खबर मिलते ही थाना कादरचौक एवं भूड़ा भदरौल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, सोपाली के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके पिता नेत्रहीन हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, और गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना पूरी तरह संदिग्ध है और इसके पीछे किसी साजिश की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!