Breaking News

बाबा स्कूल में बच्चों ने सजाये सुन्दर-सुन्दर दिये, कैंडल

Spread the love

बाबा स्कूल में बच्चों ने सजाये सुन्दर-सुन्दर दिये, कैंडल

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दिये, कैंडल और पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्चचों ने अपनी कल्पना शक्ति और कलात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पीजी से कृतिका माहेश्वरी, एनसी से अन्वी सक्सेना, केजी से मिरहा हुसैन, कक्षा एक से कार्तिक, कक्षा दो से माज हुसैन, कक्षा तीन से सार्थक माहेश्वरी, कक्षा चार से इन्दु, कक्षा पांच से अक्षित, कक्षा छह से राधिका पाठक, कक्षा सात से आरुषी चौहान, कक्षा आठ से दीपा पाठक तथा कक्षा नौ से उर्वशी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने ब्चचों की मनोवल बढ़ाते हुए कहा कि सभी लोग अपने संस्कृति से जुड़े त्यौहारों को भूलते जा रहे हैं, इसलिए ऐसे आयोजन हम सभी को इन्हें बढ़ावा देने में काफी सहायक सिद्ध होंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …