Breaking News

बिल्सी समाधान दिवस में तीन शिकायतें हुई निस्तारित

Spread the love

बिल्सी समाधान दिवस में तीन शिकायतें हुई निस्तारित

बिल्सी। माह के तीसरे शनिवार को तहसील के लोक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह ने यहां पहुंच कर जनता की शिकायतों को सुनकर गंभीरता पूर्वक व समयबद्ध निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान यहां 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित कुमार राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह राजपूत, बीडीओ शैली गोविल, मुनब्बर अली, प्रदीप सक्सेना, देवकीनन्दन झा, अगरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जकार्ता इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस से लौटे शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत

Spread the loveबिसौली। नगर के एक स्थानीय रेस्टोरेंट में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की एक विशेष …