Breaking News

टीएमयू डेंटल स्टुडेंट्स ने ली एंटी रैगिंग की शपथ

Spread the love

यूजीसी के निर्देश पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज और रिसर्च सेंटर में एंटी-रैगिंग पर पोस्टर प्रतियोगिता

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज और रिसर्च सेंटर की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन ने यूजीसी की गाइडलाइंस पर स्टुडेंट्स को एंटी रैगिंग की शपथ दिलाते हुए कहा, स्टुडेंट्स रैगिंग को ना कहें। साथ ही उन्होंने यह संकल्प दोहराया कि हम अपने कैंपस को रैगिंग-मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा, टीएमयू रैगिंग के सख्त खिलाफ हैं। हम रैगिंग मुक्त परिसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एंटी-रैगिंग को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। अंत में प्रतियोगिता के विजेता समूहों प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में बीडीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। उल्लेखनीय है, एंटी-रैगिंग वीक का उद्देश्य रैगिंग के नकारात्मक प्रभावों के प्रति स्टुडेंट्स को अवेयर करना है।
प्रतियोगिता में ग्रुप 1 का पोस्टर- जिंदगियों को बचाओ, रैगिंग को रोको, ग्रुप 2 का पोस्टर- रैगिंग को ना कहो, ग्रुप 3 का पोस्टर- एंटी-रैगिंग मुक्त कैंपस और ग्रुप 4 का पोस्टर- खड़े हो, बोलो, रैगिंग को रोको विजेता रहे। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन-यूजीसी के निर्देशानुसार एंटी-रैगिंग सप्ताह के तहत यह पोस्टर प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज और रिसर्च सेंटर के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप तांगडे की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। पोस्टर प्रतियोगिता में स्टुडेंट्स तैयबा ज़ैनब, आदिया ज़हरा, अपूर्वा श्री, ध्रुव सक्सेना, कनक शर्मा, नूपुर राज, नेहा कुमारी, महिमा जैन, राहुल जैन, शिवम पुंडीर, सिमरन खुराना, हुदा दिलशाद, इल्मा खान, इशिका मित्तल, वंशिका त्यागी और साक्षी झा शामिल रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

जर्जर सड़क पर पलटा स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा, कई बच्चे घायल

Spread the love कादरचौक (बदायूं)। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा के पास जर्जर सड़क …

error: Content is protected !!