Breaking News

वापस मिले खोये हुए मोबाइल, खिल उठे सब के चेहरे☺️

Spread the love

*
*!! 📲वापस मिले खोये हुए मोबाइल, खिल उठे सब के चेहरे☺️ !!*
> *🪔दीपावली के शुभ अवसर पर बदायूँ पुलिस ने दिया दीपावली का उपहार, गुम हुए मोबाइल पुनः पाकर आवेदकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान 😊।*
> *थाना अलापुर साइबर टीम पुलिस द्वारा गुम/खोयें हुये कुल 15 मोबाइल एंड्रायड फोन (कीमत लगभग 02 लाख 59 हजार रुपयेलगभग) बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गये।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के 0के0 तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह थाना अलापुर बदायूँ के नेतृत्व मे गुम/खोये मोबाइल एंड्रायड फोन की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अलापुर पुलिस एवं जनपद बदायूँ की साइबर सेल टीम द्वारा अभियान चलाकर कुल 15 मोबाइल एंड्रायड फोन को बरामद किये गये । थाना अलापुर पर पूर्व में गुम/खोयें मोबाइल/टैबलेट की रिकवरी हेतु पूर्व में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे । साइबर सेल टीम द्वारा CEIR PORTAL पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 15 एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद किया गया है । आज दिनांक 19.10.2025 को दीपावली के शुभ अवसर पर अलापुर पुलिस द्वारा 15 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल स्वामियों द्वारा साइबर सेल टीम एवं अलापुर बदायूँ की भूरि भूरि प्रशंसा की गई तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु बदायूं पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!