Breaking News

प्राथमिक विद्यालय नगरिया हरदास में मनाया गया दीपोत्सव

Spread the love

प्राथमिक विद्यालय नगरिया हरदास में मनाया गया दीपोत्सव

दीप सज्जा प्रतियोगिता’ में पूजा ने पाया प्रथम स्थान

रंगोली प्रतियोगिता में बालक वर्ग प्रथम रहा

प्राथमिक विद्यालय नगरिया हरदास विकास क्षेत्र म्याऊँ ,जनपद बदायूँ में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के शिक्षक दीपक पाल एवं श्याम निवास राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ किया गया।
विद्यालय के छात्र- छात्राओं नें दीपावली के विषय में गीत, कविताएं, भाषण एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कक्षा तीन से पांच तक के बच्चो के द्वारा दीप-सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिता संपन्न की गई।
विद्यालय के छात्रों ने दीपावली से जुड़े प्रेरक प्रसंग, गीत, कहानी एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दीपक पाल ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। यह धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज तक कुल पांच दिन चलता है, जिसमें दीपावली मुख्य पर्व है। दीपावली को पूर्ण शांति और सौहार्द से मनाने का आग्रह किया।
शिक्षक श्याम निवास राजपूत ने सभी छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बच्चे पटाखों से दूर रहें, कम आवाज वाले पटाखे ही छुड़ाएं और वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं।
इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों की दीप सज्जा प्रतियोगिता संपन्न की गई, जिसमें कक्षा 3 पूजा ने प्रथम, रंजनी ने द्वितीय एवं ज्ञान श्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‌ रंगोली प्रतियोगिता में बालक वर्ग प्रथम स्थान पर रहा बालकों की टीम में रनवीर, टीटू, आकाश ,उरवेश , अरूण कुमार, अभिषेक प्रशान्त, कृष्णा , चन्द्रभान,देवराज,शिवम,रोहत ने भाग लिया | बालिका वर्ग में पुष्पा ,रंजनी,राखी ,राधिका, संध्या,ज्ञानश्री,पूजा, ने भाग लिया |
श्री दीपक पाल सर ने स्टाफ को मिठाई और उपहार भेंट किए |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!