Breaking News

किन्नर टीना के घर से नकब लगाकर लाखों की चोरी

Spread the love

एसपीआरए सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा


ओरछी (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बीती रात ओरछी आसफपुर रोड पर एक मकान से अज्ञात चोरो ने लाखों रूपये के जेवर व नकदी चुरा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच मुआयना कर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ओरछी आसफपुर रोड पर बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया।

औरछी के आसफपुर रोड पर रहने वाली टीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह रोजाना की तरह अपने साथी किन्नरों के साथ क्षेत्र से बधाई बजाकर आई थी, उसके बाद दीपावली मनाकर अपने साथियों के साथ घर पर ही सो गई। तभी रात में अज्ञात चोर पीछे से नकब लगाकर घर में दाखिल हो गये और नगदी व जेवरात चुरा ले गए। सुबह जगने पर जब उसे घटना का पता लगा तो वह सन्न रह गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मुआयना कर कार्यवाही शुरू कर दी। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा। एसपीआरए भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!