Breaking News

केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा उठाने वाले किसानों को अब फार्मर रजिस्ट्री करना बेहद जरूरी

Spread the love

बिसौली। केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा उठाने वाले किसानों को अब फार्मर रजिस्ट्री करना बेहद जरूरी है। विषय वस्तु विशेषज्ञ नेत्रपाल सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वह जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें, अन्यथा वह सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे। श्री सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 के बाद आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त उन्हीं किसानों को जारी की जायेगी जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही सरकार की सभी प्रकार की सब्सिडी का लाभ जैसे खाद, बीज, कीटनाशक, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही दिया जायेगा। उन्होंने बताया नगर बिसौली, गांव धीमरपुरा, मुड़िया सतासी, ठिरिया, कस्बा वजीरगंज, तारापुर की फॉर्मर रजिस्ट्री भी होने लगी है। सम्बन्धित किसान भाई CSC केंद्र/ लेखपाल / कृषि विभाग से फॉर्मर रजिस्ट्री करा सकते है। फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए किसान का आधार कार्ड
आधार से लिंक मोबाइल नंबर खतौनी आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …