Breaking News

मुस्लिम डिग्री कॉलेज ककराला,बदायूँ में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2025 का हुआ भव्य आयोजन

Spread the love

*मुस्लिम डिग्री कॉलेज ककराला,बदायूँ में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2025 का हुआ भव्य आयोजन*

मुस्लिम डिग्री कॉलेज ककराला बदायूं में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उवैस खान द्वारा रिबन काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया व महाविद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो प्रतियोगिता, लॉन्ग जंप,हाई जंप ,डिस्कस थ्रो,गोला फेक,100 मीटर फर्राटा कैरम ,मेहंदी प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष मुहम्मद शोएव ने कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व होता है। खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ ही बौद्धिक विकास होता है। जब शरीर व मन स्वस्थ्य होगा तो छात्र परीक्षा में भी अपनी प्रतिभा को दिखा सकेंगे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रोशन परवीन ने कहा की खेल के द्वारा ही हमारा मानसिक व शारीरिक विकास संभव हैं प्रबंध समिति के सदस्य अबुतालिब खान ने कहा कि विजई छात्रों को शीग्र ही एक कार्यक्रम के माध्यम से पुरुस्कार वितरण किया जाएगा और यहीं प्रबंध समिति के सदस्य फैसल खान ने कहा की खेल के साथ साथ आगामी परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए हमें अधिक से अधिक समय पुस्तकों के अध्ययन करना होगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण में क्रिकेट, और एथलेटिक्स शामिल थे। मुहम्मद शोएव द्वारा विजेताओं की घोषणा व संचालन किया गया,इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के डॉ राकेश कुमार,कला संकाय के शिक्षक भारतेंदु मोहन,शिक्षक कोकब हबीब, वसीम खान, इफत जहां ,शगुफ्ता बी, फरहान कुरैशी,उस्मान आतिफ, तकनीकी विशेषज्ञ अनस खान,मुख्य सेवक शमशाद ख्वाजा मुख्य सेविका इलकीस नानी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं आदि का सहयोग रहा …


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!