Breaking News

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम

Spread the love

सहसवान: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं आदि ने रन फॉर यूनिटी में बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। भारत माता की जय के नारों के बीच लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने सभी का मनोबल बढ़ाया। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चित्रकला, वाद विवाद, निबंध, आवासों की साफ सफाई आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ब्लाक प्रमुख पति व वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार सरोवर बांध पर विश्व का सबसे बड़ा स्टैचू बनवाकर मिसाल कायम की। सीओ कर्मवीर सिंह ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। इस मौके पर कोतवाल राजेन्द्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष मुजरिया सुरेंद्र सिंह, उघैती थाना प्रभारी अवधेश कुमार, ब्लाक प्रमुख पति व भाजपा नेता विक्रांत यादव, जयंत शर्मा, रजनीश पाठक, विक्रम सक्सेना, अवढ़र शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षकगण व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!