Breaking News

02 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव

Spread the love

02 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव

स्थान – बिल्सी (बदायूं)

नगर के अटल चौक स्थित श्री श्याम भवन बिल्सी में आगामी 02 नवंबर को श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा।

श्री श्याम भवन के महंत शुभम माहेश्वरी ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09:00 बजे आरती से होगी, जिसके पश्चात भक्तों के लिए अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा।

सांयकाल 09:00 बजे से भव्य कीर्तन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें बदायूं, बरेली और दिल्ली से आए ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा श्याम के भजनों एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देंगे।

कार्यक्रम समिति ने नगरवासियों और आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर का लाभ प्राप्त करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!