Breaking News

खेत से जा रहे किसान को डंपर ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

Spread the love

खेत से जा रहे किसान को डंपर ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

कछला-शाहबाद हाइवे पर बृहस्पतिवार की सुबह हुआ हादसा

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गांव अंबियापुर पर बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत पर जा रहे एक किसान को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिससे आनन-फानन में जिला मुख्यालय एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसकी शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर अस्पताल बिल्सी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम को कराया है। साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव अंबियापुर निवासी किसान संतोष शाक्य (58) पुत्र श्याम लाल बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर से पैदल खेत को जा रहे थे। जैसे ही वह हाइवे पर स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हे इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले गए। जहां उन्होंने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताते है कि संतोष शाक्य ने शुक्रवार की देर रात दम तोड़ दिया। जिसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पीएम को भेज दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस हादसे की जांच करने में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!