Breaking News

सड़क में गड्ढे होने भाजपा मंडलाध्यक्ष के पुत्र का गिरकर टूटा हाथ

Spread the love

सड़क में गड्ढे होने भाजपा मंडलाध्यक्ष के पुत्र का गिरकर टूटा हाथ

बिल्सी के देववाणी मंदिर के सामने सड़क हुआ हादसा

बिल्सी। देववाणी चौक से स्टेट बैंक को जाने वाली मुख्य बाजार की सड़क में हुए गड्ढे अब लोगों को मुसीबत बनते जा रहे है। शुक्रवार की शाम कोचिंग से लौट रहे भाजपा मंडल के अध्यक्ष राहुल देव शाक्य का पुत्र सड़क के गड्ढे में गिर कर घायल हो गया। जिसका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इससे पहले भी कई वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके है। बावजूद इसके नगर पालिका परिषद इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे लोगों में रोष है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या पांच की दुर्गानगर कॉलोनी निवासी एवं भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष राहुल देव शाक्य का पुत्र अभिनय शाक्य नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। वह शुक्रवार की शाम मोहल्ला संख्या दो से कोचिंग पढ़कर अपनी साइकिल से घर को लौट रहा था। जैसे वह देववाणी मंदिर के सामने पहुंचा तो सामने से एक टेंपू से बचने के लिए उसने अपनी साइकिल को किनारे करने की कोशिश की। तभी सड़क में मौजूद गड्ढे में उसकी साइकिल गिर गई। जिससे उसका एक हाथ टूट गया। जिसका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। कॉलोनी के अन्य लोगों ने बताया कि उक्त सड़क काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह सड़क में गहरे गड्ढे हो गए। जिनकी बजह से आए दिन दुपहिया वाहन चालक यहां गिर कर घायल होते रहते है। उन्होंने डीएम से उक्त सड़क का पुन:शीघ्र निर्माण कराएं जाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!