Breaking News

रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में नकब लगाकर की चोरी, लाखों के माल पर हाथ साफ

Spread the love

बदायूं से बड़ी खबर : रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में नकब लगाकर की चोरी, लाखों के माल पर हाथ साफ

बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। रात्रि के वक्त अज्ञात चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर घर के अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ करीब ₹50,000 नकद चोरी कर लिए। घटना के समय घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर के अंदर बिखरा सामान देखकर सभी के होश उड़ गए। तत्काल परिजनों ने मामले की सूचना इस्लामनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल शुरू की।

ग्रामीणों के अनुसार, चोर घर के पिछवाड़े की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और अलमारी में रखे आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का निधन

Spread the loveबदायूं। हिंदी दैनिक अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई …

error: Content is protected !!