Breaking News

पार्टी की गुटबाजी को खत्म करने के लिए सबको मनाया जाएगा : शिवपाल यादव

Spread the love

📰 पार्टी की गुटबाजी को खत्म करने के लिए सबको मनाया जाएगा : शिवपाल यादव

न मानने वालों को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा महासचिव

संवाद सूत्र, बदायूं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को बदायूं में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर गुटबाजी समाप्त करने के लिए सभी संगठन भंग किए गए हैं और अब वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी को एकजुट करने की मुहिम चलाई जाएगी। जो नेता एकता के प्रयासों के बाद भी नहीं मानेंगे, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और दोबारा किसी भी कीमत पर शामिल नहीं किया जाएगा।

वे यह बातें सपा के युवा नेता रचित गुप्ता के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और विधानसभा को भी सरकार सही ढंग से नहीं चलने देती।

विपक्ष की निष्क्रियता पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा —

> “हम हैं, अखिलेश हैं, और सपा के तमाम नेता लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। बस जरूरत है कि कार्यकर्ता फिर से सड़कों पर उतरें और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें।”

उन्होंने माना कि वर्तमान समय में पार्टी का कुछ जमीनी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने से डर रहा है, लेकिन जल्द ही कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा जाएगा।

कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, युवा नेता नरोत्तम सिंह यादव, वरिष्ठ नेता सुरेशपाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह यादव, दलवीर सिंह यादव, आमिर सुल्तानी, मोहित पटेल समेत अनेक सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

🖋️ (संवाद सूत्र, बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेंथा टैंक हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता

Spread the loveबिसौली, 6 जून (संवाददाता)। मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की …

error: Content is protected !!