Breaking News

उझानी में भगवान जिनेन्द्र की भव्य शोभायात्रा

Spread the love

उझानी में भगवान जिनेन्द्र की भव्य शोभायात्रा

उझानी (संवाददाता):
नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित जैन मंदिर में नव निर्मित चौबीसी के 24 जिनेन्द्र भगवानों और नवनिर्मित मान स्तंभ में जैन जिनविम्ब की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन कछला रोड स्थित कृष्ण प्रभा बैंकेट हॉल में जैन आचार्य श्री 108 वसुनंदी सागर जी महाराज के सानिध्य में किया गया।

महोत्सव के दूसरे दिन जन्म कल्याणक के अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। ऐरावत हाथी पर सवार होकर तीर्थंकर बालक को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया और पांडुक शिला पर जन्माभिषेक संपन्न किया गया।

शोभायात्रा में जैन भजनों की धुनों पर महिलाओं ने नृत्य किया, झांकियों और ढोल-नगाड़ों के साथ जैन समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार जैन, मृगांक कुमार जैन, निखिल जैन, साजन जैन, सोनल जैन, प्रियांक जैन, प्रशांत जैन, अनीता जैन, ममता जैन, तृप्ति जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!