Breaking News

ककोड़ा मेला और कार्तिक पूर्णिमा पर पुलिस अलर्ट

Spread the love

ककोड़ा मेला और कार्तिक पूर्णिमा पर पुलिस अलर्ट

बदायूँ: रुहेलखण्ड के मिनी कुंभ के रूप में विख्यात ककोड़ा मेला और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक पुलिस प्रशासन पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षित स्नान की सुविधा होगी। पर्याप्त गोताखोर और पुलिस बल तैनात रहेंगे। यातायात सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मेलास्थल पर तैनात कर्मियों से श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार, सेक्टर अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील निगरानी, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से सतर्कता, फायर स्टेशन और चार फायर टीमों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। पुलिस सहायता केंद्र और खोया-पाया केंद्र भी सक्रिय रहेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी और मेले में स्वागत किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …