Breaking News

पद्मांचल जैन मंदिर में णमोकार मंत्र का जाप, पाप दूर होने का संदेश

Spread the love

पद्मांचल जैन मंदिर में णमोकार मंत्र का जाप, पाप दूर होने का संदेश

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल जैन मंदिर पर सोमवार को जैन धर्म के मूल महामंत्र णमोकार मंत्र का भव्य जाप एवं पाठ आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत जैन अनुयायियों ने भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर की।

मुरादाबाद से पधारे नरेंद्र कुमार जैन ने मंत्र णमोकार की महिमा बताते हुए कहा कि यह जैन धर्म का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध महामंत्र है। उन्होंने कहा कि इस मंत्र का जाप करने मात्र से ही भक्तों के सभी पाप क्षणभर में दूर हो जाते हैं और उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। शुद्ध करुणा भाव से जाप करने वाला व्यक्ति इस लोक और परलोक दोनों में सुख और शांति का अनुभव करता है।

नरेंद्र जैन ने बताया कि नवकार महामंत्र आत्मा की शुद्धि करता है, मोक्ष का मार्ग दिखाता है और शांति, अहिंसा व समभाव का संदेश देता है। इसका नियमित जाप करने से मन शांत रहता है, कर्मों का बोझ कम होता है और नकारात्मकता दूर होती है।

इस अवसर पर प्रीत जैन, प्रशांत जैन, अभिषेक जैन, मृगांक जैन, निर्भय जैन, बॉबी जैन, ज्योति जैन, शालिनी जैन, प्रिंस जैन, प्रियांश जैन और अरविंद कुमार जैन सहित कई जैन अनुयायी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!