Breaking News

महिलाओं ने प्रेमी की चप्पलों से धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Spread the love

महिलाओं ने प्रेमी की चप्पलों से धुनाई कर पुलिस को सौंपा

बिल्सी। सोमवार की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कुछ महिलाओं ने एक युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हल्का पांच के एक गांव की रहने वाली एक लड़की को एक युवक फोन पर परेशान करता था। लड़की की शादी तीन दिन पहले ही हुई थी, लेकिन उक्त युवक ने शादी के बाद भी उसे फोन करना जारी रखा। जिसके बाद परेशान होकर लड़की ने अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उक्त युवक को पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई कर गी। बाद में आरोपी युवक को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!