Breaking News

बिल्सी में श्री लखदातार सेवा समिति द्वारा भव्य श्याम संकीर्तन आयोजित

Spread the love

बिल्सी में श्री लखदातार सेवा समिति द्वारा भव्य श्याम संकीर्तन आयोजित

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक, पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर रविवार की रात श्री लखदातार सेवा समिति की ओर से बाबा का विशाल भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खाटू श्याम बाबा के अलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार सजाने से हुई।

भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति का प्रज्ज्वलन गद्दी संचालक शिवम माहेश्वरी ने किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की। समारोह में सबसे पहले गुरु वंदना, उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई।

इसके पश्चात कलाकारों ने भक्तों के लिए भजन प्रस्तुत किए, जिससे श्रद्धालु भक्ति और उमंग के साथ झूम उठे। देर रात बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर समिति के अमन गुप्ता, विशाल शाक्य, चिराग वाष्र्णेय, गौरव देवल, हिमांशु शाक्य, रितिक माहेश्वरी, हर्षिक माहेश्वरी, रितिक देवल, कौशल देवल सहित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …