Breaking News

कलयुगी मां ने झाड़ियों में फेंका नवजात, कुत्तों ने नोचकर मार डाला

Spread the love

कलयुगी मां ने झाड़ियों में फेंका नवजात, कुत्तों ने नोचकर मार डाला

बरेली। संवाददाता।
थाना शीशगढ़ क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम बंजरिया के जंगल में किसी कलयुगी मां ने जन्म लेते ही अपने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया। झाड़ियों में पड़े नवजात को कुत्ते नोच रहे थे। कुत्ते शिशु का एक हाथ खा गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही चौकी बंजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृत शिशु की उम्र लगभग एक से दो दिन की थी।

ग्रामीणों का कहना है कि किसी बिन ब्याही मां ने लोकलाज के डर से अपने अनचाहे बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है।

थाना प्रभारी शीशगढ़ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास के गांवों में पूछताछ कर नवजात की मां की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!