Breaking News

ट्रेलर घर में घुसा, पांच लोग लहूलुहान

Spread the love

ट्रेलर घर में घुसा, पांच लोग लहूलुहान

सुल्तानपुर (स्थानीय संवाददाता)। इलाहाबाद-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अहिमाने श्याम नगर में भोर पहर बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया।

ट्रेलर दीवार और खंभे तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर पहुंचा, जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे। हादसे में घर में सो रहे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उषा देवी, वीर नंदन, राजकुमारी, बभना देवी और शरद यादव शामिल हैं।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 की टीम और कोतवाली देहात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

देहात कोतवाल अखंड देव मिश्रा ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!