Breaking News

जन दृष्टि मिशन का 225वां सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न — डाक दरों में वृद्धि पर जताई चिंता

Spread the love

📢 जन दृष्टि मिशन का 225वां सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न — डाक दरों में वृद्धि पर जताई चिंता

संवाददाता – अमर प्रभात प्रतिनिधि, बदायूं।
जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में संगठन के शिवपुरम मुख्यालय, बदायूं पर 225वां सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं विधिक सेवा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में सूचना कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया तथा लोकहित में सूचना अधिकार के प्रभावी प्रयोग के तरीके बताए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष/संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि डाक दरों में भारी वृद्धि से सूचना अधिकार कार्यकर्ता बुरी तरह प्रभावित होंगे। इसके विरोध में राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा जाएगा। श्री राठौड़ ने भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा कि “प्रेम सिंह राणा और ऋषिकांत शुक्ला जैसे भ्रष्ट पुलिस अधिकारी व्यवस्था के लिए खतरा हैं, ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करने हेतु विशेष निगरानी दल का गठन जरूरी है।”

उन्होंने घोषणा की कि 14 नवम्बर 2025 को इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

शिविर में प्रमुख रूप से धनपाल सिंह, एम.एल. गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, रामगोपाल, सतेंद्र सिंह गहलौत, एम.एच. कादरी, आर्येंद्र पाल सिंह, विपिन कुमार सिंह एडवोकेट, एच.एन. सिंह, मो. इब्राहीम, कृष्ण गोपाल, प्यारेलाल आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!