Breaking News

जरीफनगर थाने में विवेचक और बीट पुलिसकर्मियों को वितरित किए गए टैबलेट व स्मार्टफोन

Spread the love

बदायूँ, 08 नवंबर 2025: थाना जरीफनगर पर बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विवेचना कार्य में नई तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ. ह्रदेश कुमार कठेरिया ने विवेचक और बीट पुलिसकर्मियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी जरीफनगर, श्री सुमित कुमार शर्मा, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस पहल से पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी और जनपद में बीट एवं विवेचना कार्य और भी सशक्त और तकनीकी रूप से सक्षम बनेगा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग ने डिजिटल तकनीक के समुचित उपयोग के साथ अपराध नियंत्रण और जांच प्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!