Breaking News

बिल्सी: शिव शक्ति ओम मंदिर में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, भक्तों ने की सामूहिक आरती

Spread the love


बिल्सी, 08 नवंबर 2025: नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार की सुबह भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया। पुष्प माला, चंदन, केसर और सुंदर वस्त्रों से सजाए गए हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंज उठा।

श्रृंगार के उपरांत भक्तों ने सामूहिक आरती की और प्रसाद का वितरण किया। दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। मंदिर समिति के अनुसार, यह आयोजन हर मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से किया जाता है।

भक्तों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मकता का संदेश फैलता है।

इसी क्रम में मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा और गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर बालाजी मंदिर में मंहत ललित शर्मा के नेतृत्व में भी भक्तों ने भव्य श्रृंगार और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण कर धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!