Breaking News

बिल्सी: टूटी पुलिया से वार्डवासियों में आक्रोश, नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

बिल्सी, 08 नवंबर 2025: नगर के वार्ड संख्या तीन में स्थित पुलिया लंबे समय से टूटे होने के कारण वार्डवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

वार्डवासियों ने शनिवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। वार्ड निवासी सचिन वाष्र्णेय ने बताया कि इस पुलिया से दर्जनों परिवार रोजाना स्कूल, बाजार और कामकाज के लिए गुजरते हैं। पुलिया टूटने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है।

दिलीप कुमार ने कहा कि पुलिया टूटने के कारण नालियों की सफाई भी उचित ढंग से नहीं हो पाती, जिससे नालियां कीचड़ से भरी रहती हैं और संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह कई बार नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस मौके पर चंद्रकिशोर शर्मा, दिलीप वाष्र्णेय, शिवम वाष्र्णेय, रामू माथुर, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने नगर पालिका से पुलिया के शीघ्र निर्माण की मांग की।

वार्डवासियों ने कहा कि अगर जल्द ही पुलिया का निर्माण नहीं हुआ, तो वे और भी प्रदर्शनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!